महासमुंद हुआ राममय भव्य शोभायात्रा के माध्यम से भगवा रंग में सराबोर नगर

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद/राधेकृष्ण दुबे महासमुंद में आज हिंदू नववर्ष आयोजन समिति और सर्वहिंदु समाज ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। जिसमें राम मंदिर की प्रतिकृति के रूप में थर्माकोल से सुसज्जित राम मंदिर का मॉडल बनाया गया साथ ही भगवान श्री रामचंद्र जी के आदमकद प्रतिमा को ट्रैक्टर में रखकर नगर के विभिन्न चौक चौराहा से घुमाया गया।

पूरे कार्यक्रम में नगर के लोगों ने अलग-अलग चौराहे पर भगवान श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण कर भगवान श्री राम और संपूर्ण शोभायात्रा का स्वागत किया शोभायात्रा में सेवा गीत समिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक भजन मंडली डीजे सभी ने मिलकर मनमोहन शमा बंधा जिससे पूरा नगर भगवा मय हो गया। लोगों की भीड़ देखते ही बनती थी पूरी शोभायात्रा के दौरान महिलाएं पीले वस्त्र में एकत्र होकर तथा पुरुष धोती कुर्ता और पजामे कुर्ते में मनमोहन नजर आ रहे थे पूरे शहर में भगवा और जय श्री राम के नारे गूंजते रहे। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से घनश्याम सोनी विक्रम सिंह ठाकुर महेश मक्कड़ अग्रज शर्मा खिलावन बघेल विजय बघेल आलोक दुबे जैनेंद्र चंद्राकर मंगेश टंकसाले सहित नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे