तहसील में पदस्थ लिपिक ने फांसी लगाकर की खुदखुशी

Chhattisgarh Crimes

रायगढ़। सारंगढ़ के तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक ने फांसी लगा खुदखुशी कर ली है। अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाई है। वहां वे अकेला रहता था।

मृतक लिपिक का नाम सुशील साहू है। 21 मार्च से ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। आज उसके सरकारी क्वार्टर से बदबू आने पर आस पास के लोगों ने जाकर देखा तो सुशील की फांसी पर लाश लटक रही थी। सारंगढ़ पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। लिपिक सुशील साहू के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।