ऊषापान से करना चाहिए दिन की शुरुवात : योगाचार्य

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा। शासकीय आदिवासी कन्या छात्रावास में निःशुल्क तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिसमे योगविद् अर्जुनधनंजय सिन्हा एवम योगाचार्य मिथलेश कुमार सिन्हा के द्वारा छात्रों को योग अभ्यास कराया जा रहा है।

Chhattisgarh Crimes

जिसमे सर्व प्रथम योगाचार्य मिथलेश सिन्हा द्वारा उन्हें मंत्रोच्चार के साथ सत्र का प्रारंभ कराया गया एवम सूक्ष्म अभ्यास योगिक जॉगिंग एवम योगिक नृत्य जुंबा ,ताड़ासन , तिर्यक ताड़ासन, ध्रुवासन, बज्रासन, एवम आध्यात्मिक भजन का अभ्यास करते हुए बताया गया कि सही विधि से योगाभ्यास करने से हमे फायदा जरूर होगा।

Chhattisgarh Crimes

योगविद अर्जुनधनंजय सिन्हा के द्वारा छात्रों को प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में बताते हुए कहा कि हमे दिन की शुरुवात ऊषापान से करना चाहिए , एवम भोजन के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए , जितना हो सके अपक्व आहार मूली , गाजर, ककड़ी,अमरूद,मौसमी फल,सलाद आदि का सेवन करना चाहिए, योगविद् बच्चों को स्थित कोनासन, कोणासन, सिद्धासन,पद्मासन, चक्की चालन आसन,नौका चालन आसन, हास्यासन,सिंहासन, कपालभाती प्राणायाम,भस्त्रिका प्राणायाम, उदगीठ प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया साथ ही उन्हें योग के सावधानियों से भी अवगत कराया एवम प्रतिदिन योगाभ्यास करने हेतु प्रोत्साहित किया।