शादी का प्रलोभन देकर डॉक्टर ने नर्स को बनाया हवस का शिकार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में मेकाहारा की नर्स स्टाफ के साथ डॉक्टर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि गुढ़ियारी निवासी स्टाफ नर्स महिला ने डॉ.निखिल जोन के खिलाफ बलात्कार की धारा में अपराध दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2015 से मार्च 2021 तक डॉक्टर ने लगातार शादी का प्रलोभन देकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

अब जब डॉक्टर मुम्बई शिफ्ट हो गया तो उसने बातचीत बंद कर दी, जिसके बाद मुम्बई पहुँची महिला ने आरोपी डॉक्टर से मिलकर शादी के बारे में बात करनी चाही,परंतु डॉक्टर द्वारा नहीं मिलने के बाद महिला ने मुम्बई के ही बांद्रा थाना में ज़ीरो पर FIR दर्ज करवाई जिसके बाद केस ट्रांसफर करते हुए मुम्बई पुलिस ने रायपुर एसएसपी को भेजा।

रायपुर एसएसपी के निर्देश के बाद गुढ़ियारी थाना प्रभारी रवि तिवारी ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ नम्बरी अपराध दर्ज कर लिया है व उसकी तलाश में जुटे है। थाना प्रभारी तिवारी ने बताया कि चूंकि महिला के अनुसार डॉक्टर ने प्रथम बार गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में जबरन दुष्कर्म किया था इसलिए मामला गुढ़ियारी थाना में दर्ज किया गया है। आरोपी हाल ही में हिंदुजा अस्पताल मुंबई में कार्यरत है।