14 अक्टूबर के दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 14 अक्टूबर को गुरुवार है। इस दिन नवरात्रि का अंतिम दिन है। शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। महानवमी के दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 14 अक्टूबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि

अचानक धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

वृष राशि

मन अशान्त हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। वस्‍त्र उपहार में प्राप्‍त होंगे। दफ्तर में उच्‍चाध‍िकार‍ियों का सहयोग म‍िलेगा।

मिथुन राशि

परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु नौकरी में अफसरों से मनमुटाव हो सकता है। मन परेशान हो सकता है।

कर्क राशि

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ सकता है। कारोबार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। तरक्‍की के अवसर म‍िलेंगे।

सिंह राशि

किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ भी हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धन में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी।

कन्या राशि

मानसिक शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आयेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्‍साह रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

मन परेशान हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिल सकता है। मानसिक च‍िंताएं परेशान कर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढेगा। नौकरी में अत‍िर‍िक्‍त ज‍िम्‍मेदारी म‍िलेंगी। उच्‍चाध‍िकार‍ियों से तनाव की स्‍थि‍ति‍ ना आने दें। मि‍त्रों से भेंट होगी।

धनु राशि

आत्मविश्वास में कमी आयेगी। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। संयत भी रहें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन की स्थिति में सुधार होगा। भवन या सम्पत्ति का विस्तार होगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मकर राशि

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार के संदर्भ में भाइयों से मतभेद बढ़ सकते हैं। म‍ित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत व‍िकसि‍त हो सकते हैं। तरक्‍की के अवसर म‍िलेंगे।

कुंभ राशि

मन अशान्त रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। माता-पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

मीन राशि

मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। यात्रा के योग हैं।