26 तारीख को ईचरादी गाँव का भविष्य होगा तय !

  • 65 वन अतिक्रमणकारियों को वन विभाग दल बल के साथ खदेड़ने पहुंचेंगे गाँव
  • ग्रामीण डीएफओ से लगा रहे हैं गुहार झोपड़ी और कुछ डिसमिल बाडी़ के लिए दे दिया जाए जमीन पौधा का करेंगे हम रखवाली

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/ मैनपुर। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व बफर जोन तौरेंगा परिक्षेत्र के गाँव ईचरादी के वन अतिक्रमणकारियों को वन विभाग तौरेंगा परिक्षेत्र के द्वारा समझाईश दिए जाने के बाद भी लगातार वन भूमि को नुकसान पहुंचाते हुए भयंकर क्षति पहुंचाने के कारण वन विभाग के द्वारा वहां से खदेड़ने की तैयारी कर लिया गया है। कल पूरा वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी डीएफओ के मार्ग निर्देशन पर गांव ईचरादी पहुंचेंगे न्याय संगत कार्यवाही करते हुए सभी वन अतिक्रमणकारियों को वहां से हटाने की कार्यवाही करेंगे।

Chhattisgarh Crimes

जिसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए अगर किसी को आपत्ति होता है तो कानून सम्मत कार्यवाही करने के लिए सक्षम होंगे।प्रेस विज्ञप्ति में डीएफओ उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व ने कहा हमने न्यायसंगत कार्यवाही एक गांव के लिए नहीं जहां पर अवैध रुप से वन अतिक्रमण कारी पाया जाएगा सब पर समांतर रूप से कार्य वाही करेंगे देश संविधान से चलता है उसका परिपालन जरूरी है।

Chhattisgarh Crimes

वन अतिक्रमणकारियों ने रुठे कंठ से कहा कि वन विभाग हमे शुरुआती दौर में हटने के लिए कहा गया होता तो आज हम वहां पर बसाहट नहीं करते लेकिन समय के दौर है हम निवेदन करते हैं हमें सिर्फ और सिर्फ रहने के लिए झोपड़ी और कुछ डिसमिल जमीन निस्तारी के लिए दे दिया जाए तो वन विभाग के जितने भी जंगल है उसे बचाने के लिए पूरा जीवन संकल्पित कर देंगे अब देखना होगा कानून सम्मत क्या कार्यवाही होती है और वन विभाग किस रूप में इस मामले को लेती है आगे एक नहीं सैकडो गाँव है।

Chhattisgarh Crimes