नक्सली हमले में बलिदानी जवानों को दी गई अंतिम विदाई, जवानों के पार्थिव देह को CM ने दिया कांधा, बीजेपी नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Crimes

दंतेवाड़ा। बुधवार को दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें 11 जवान बलिदान हो गए। दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए नक्सली हमले में बलिदान जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंचे। सीएम भूपेश बघेल पुलिस ग्राउंड कराली में श्रद्धांजलि सभा बलिदान जवानों के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कारली पुलिस लाइन में बलिदानी जवानों को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।

naidunia

सीएम ने शहीदों के पार्थिव देह को कांधा देकर अंतिम विदाई दी। नक्सल हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सीएम ने शहीदों के परिजनों से भी मुलाकात की। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम सहित डी.जी.पी भी मौजूद हैं। बता दें बलिदानी जवानों के शवों को गृहग्राम भेजा रहा है।

बीजेपी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

naidunia

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा भी बुधवार को नक्सली हमले में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

जानकारी के अनुसार बलिदानी जवानों का अंतिम संस्कार गृहग्राम में नहीं करनें का नक्सलियों ने फरमान दिया है। मारजुम और गादम गांव में यह फरमान जारी किया गया जिसके बाद दो जवानों का जिला मुख्यालय में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दो जवानों के परिजन श्रद्धांजलि सभा में नहीं पहुंचे।

मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा समेत अन्य आला अफसर भी दंतेवाड़ा पहुंचे। यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। बता दें कल के हमले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपना कर्नाटक दौरा रद कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा जाकर नक्सल घटना की समीक्षा करेंगे और जमीनी स्थिति का आंकलन करेंगे।

बलिदान जवान

बलिदान जवानों में सर्वश्री जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा,लखमू राम मड़कामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा और वाहन चालक धनीराम यादव गीदम दंतेवाड़ा है।

नक्सली वारदात में बलिदान हुए जवान समर्पित नक्सली

बुधवार को नक्सली हमले में बलिदान हुए ज्यादा तर जवान आत्म समर्पित नक्सली थे। जिसमे सुरनार गांव का हरिराम उर्फ राजू मिडकोम जो पेदारास एलओएस सदस्य था। जिस पर पांच लाख का इनाम था। इस बलिदानी जवान ने पांच साल पहले आत्म समर्पण कर दिया था। वही राजू करतम भी कुआकोंडा थाना के बड़ेगुडरा के रहने वाले थे। ये भी नक्सलियों से परेशान होकर दो साल पहले मुख्यधारा में लौटे थे। बलिदान होने वाले कटेकल्याण, कुआकोंडा, गीदम ब्लाक के अलावा बीजापुर, सुकमा जिले के जवान भी हमले में बलिदान हुए थे।