तेरह बटुकों का हुआ एक साथ जनेऊ संस्कार

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा। महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर एव रामचरितमानस परायण महायज्ञ के अंतिम दिवस प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बटुकों का सामुहिक जनेऊ संस्कार श्री मानस यज्ञ प्रसार प्रचार समिति द्वारा किया गया विदित हो कि जनेऊ संस्कार में ब्राह्मण परिवारो द्वारा मानस मंदिर में शामिल होते हैं जिसमें जिले के साथ साथ प्रदेश एवं अन्य प्रदेश के भी ब्राह्मण परिवार भी शामिल होते हैं।

इस बार सारागांव, चरौदा, उल्बा अभनपुर, लोहझर,कांपा, परसदा, छुरा एवं आगरा उत्तर प्रदेश के परिवार शामिल हुए। समिति द्वारा विगत कई वर्षों से सह संस्कार सामुहिक रुप से किया जा रहा है इस वर्ष तेरह बटुकों का जनेऊ संस्कार मंदिर पुजारी यज्ञेश पांडेय के सानिध्य में पूरे विधि विधान से किया गया जिनमें अंकित शर्मा, गगन शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, अमित तिवारी, अंकित तिवारी, युवराज दीवान, अनुकल्प दुबे, ईशांत शर्मा, समीर शर्मा, त्रिलोकी शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, तन्मय पंजवानी, गौरव पंजवानी रहे।