- गोंडवाना सामुदायिक भवन राजापडा़व क्षेत्र विकास समिति गोना के लिए 5 लाख का किया घोषणा
- माँदरी नृत्य भूतबेड़ा बाहरा पारा को राशि ₹10000 एवं हर संभव मदद करने का किया ऐलान

पूरन मेश्राम/ मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकास खंड़ के दूरस्थ वनांचल राजापडा़व क्षेत्र के गाँदी माई गोद ग्राम गोना के दौरे पर लगभग 15 वर्षों बाद जब बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव आज मंगलवार को पहुंँचे तो ग्रामीणों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया 15 वर्षों तक क्षेत्र में भाजपा की विधायक थे और पिछले 15 वर्षों से भाजपा की ही सांसद है लेकिन कभी भी भाजपा के कोई भी विधायक -सांसद शोभा ग्राम से आगे दौरे पर नहीं पहुंँचे जबकि ग्रामीणों ने कई बार विधायक- सांसद को अपने गांव में आने का निमंत्रण दिया लेकिन हर बार नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा का हवाला देकर कोई भी विधायक सांसद शोभा ग्राम के आगे किसी भी ग्रामों के दौरे पर नहीं गए, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 15 वर्षों बाद कांग्रेस के विधायक बनने बाद MLA जनक ध्रुव आज जैसे ही गोना ग्राम पंचायत क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे ग्रामीणों ने उनका फूलमाला के साथ जोरदार स्वागत किया इस दौरान विधायक जनक ध्रुव गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को सुन रहे हैं।

ज्ञात हो कि कचना धुर्वा क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन मे गोना पहुंचे बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के कार्यकारी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव का फूलों के हार से स्वागत कर मादरी नृत्य भूतबेडा़ द्वारा स्वागत करते हुए सभा मंच तक ले जाने के बाद सम्माननीय अतिथियों के द्वारा जल जंगल जमीन के संवाहक बिरसा मुंडा माटी महतारी के पूजा अर्चना पश्चात मंच पर विराजित अतिथियों का ग्राम पंचायत गोना के सरपंच सुनील कुमार मरकाम एवं ग्रामीण मुखियाओ के द्वारा पीला चावल से टीका लगाते हुए फूलो के हार सभी का स्वागत किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक जनक ध्रुव के द्वारा राजापडा़व क्षेत्र के सभी देवी देवताओं का नमन कर कहा कि आप सभी लोगों ने बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रथम नागरिक बनाने के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सार्थक सहयोग किए हैं मैं आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। मुझे पता है राजापड़ाव क्षेत्र के हजारों शोषित पीड़ित वंचित समुदाय ने वर्षों से शिक्षा स्वास्थ्य आवागमन पुल पुलिया बिजली के लिए संघर्षरत हैं।क्षेत्र के लोगों को बुनियादी सुविधा मिले इसके लिए मैं सतत प्रयास रत रहूंगा। आप सभी के मांग के अनुसार गोंडवाना सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राजपडा़व क्षेत्र विकास समिति गोना को 5 लाख देने का घोषणा के साथ मादरी नृत्य भूतबेड़ा को 10000 एवं वेशभूषा के लिए आर्थिक मदद करने का ऐलान किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति को धन्यवाद ज्ञापित कर विधायक जनक ध्रुव के द्वारा हर संभव मदद करने की बात कहते ग्रामीण मुखियाओं के द्वारा दिया गया मांग पत्र पर सकारात्मक पहल करने की बात विधायक जनक ध्रुव द्वारा कही गई।
सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के कार्यकारी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि एम.एल.ए.जनक ध्रुव ने क्षेत्र के बुनियादी समस्याओं को मुखर होकर विधानसभा के पटल पर रखते हुए क्षेत्र के समस्याओं पर चिंतित है।
आगामी समय में हम लोगों को सड़क की लड़ाई लड़नी पड़े तो लड़ेंगे लेकिन विकास की गति को रूकने नहीं देंगे। ग्राम पंचायत गोना के सरपंच सुनील कुमार मरकाम ने वर्षो बाद ऊर्जावान संघर्षशील विधायक जनक ध्रुव के राजापडा़व क्षेत्र में आगमन होने पर भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस थाना शोभा के प्रभारी हिमाँचल ध्रुव एवं उनके टीम द्वारा मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे।
इस मौके पर विशेष रूप से पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत कोचेंगा दिनाचंद मरकाम,पूरन मेश्राम निहाल नेताम, उपसरपंच गोना उमेश मरकाम,भुवनेश्वर नेगी, महेश मरकाम, ग्राम पंचायत कोकडी़ सरपंच सखाराम मरकाम, ग्राम पंचायत भूतबेड़ा सरपंच अजय कुमार नेताम,
ग्राम पंचायत शोभा सरपंच प्रतिनिधि तिलक राम मरकाम,प्रताप सिंह नेताम, हरचंद नेताम, रमेश मरकाम बुधलाल नेताम,हीरासिंह मंडावी,फूलचंद मरकाम, जयदेव नेताम, दुर्जन मरकाम,फरसू राम नेताम, पुनाराम नेताम,रविंद्र मरकाम, मदनलाल नेताम, गौतम मंडावी,नकुल नागेश, रोहन नेताम,कमलचंद नेताम,नंदलाल नागेश, मेहत्तर नेताम, रामू मरकाम,कमलेश मंडावी,
महेंद्र नेताम,जामिया मरकाम, धनीराम नेताम,चंदन सिंह नेताम,रमेश नेताम,उर्मिला मरकाम, साहनीबाई विश्वकर्मा, रजुला नेताम,नरसिला नेताम, प्रेमशिला मरकाम, दुर्गा मरकाम, डिकेश्वरी नेताम, मानो बाई नेताम सहित क्षेत्र भर के हजारों लोग इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए।