अयोध्या में होने वाले राममंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर छुरा नगर में दिखा भारी उत्साह

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा. देश में चल रहे इस समय के सबसे चर्चित उत्सव भगवान राम के जन्म भूमि पर उनके सैंकड़ों साल के बाद विराजमान एवं प्राण प्रतिष्ठा पर छुरा नगर भी पीछे नहीं है यहां नगर के तमाम चौक चौराहों को भगवा तोरण पताकों से सजाया गया है जबकि स्वर्ण जयंती चौक पर राम नाम अंकित एक विशेष पाण्डाल लगाया गया हैं जो युवाओं में विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Chhattisgarh Crimes

जहां फोटोस व सेल्फी लिया लिया जा रहा जिसे सजाने में नगर के युवा नेता व भाजपा कार्यकर्ता सुजल कोठारी का अहम योगदान है साथ ही आज सुबह से ही नगर के राम-जानकी मानस मंदिर को भव्य रूप से फूलों व लड़ीयों से सजाया गया हैं जिसकी छटा देखती ही बन रही है जहां पर नगर के साथ साथ क्षेत्र के अलग अलग जगहों से आये कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं जो भजन कीर्तन के साथ सतत् जारी रहेगा जो कल दिन भर चलेगा।

Chhattisgarh Crimes

वहीं कल नगर के युवाओं के द्वारा डीजे और लाइटिंग की व्यवस्था किए हैं जिसे लेकर कल शाम पुरे उत्सव के साथ छुरा नगर भ्रमण किया जाएगा और पुरा नगर जय श्री राम के नारों से गुंजायमान होगा जिसे लेकर नगर वासी काफ़ी उत्साहित हैं।

Chhattisgarh Crimes