छत्तीसगढ़ में कल होगा तगड़ा चक्का जाम

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल तगड़ा चक्का जाम होगा। कांग्रेस ने किसानों के चक्का जाम को समर्थन दे दिया है। कांग्रेस के समर्थन के बाद किसानों का चक्का जाम अब काफी बड़ा हो गया है। किसानों ने पहले ही 6 फरवरी को चक्का जाम का ऐलान किया था, अब उस आंदोलन में कांग्रेस भी साथ हो गयी है। माना जा रहा है कि कल 3 घंटे के चक्का जाम में प्रदेश के कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे और तीनों राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करेंगे।

दिल्ली से तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि

वहीं किसान आंदोलन में विदेशी कलाकारों की इंट्री को लेकर पीएल पुनिया ने कहा कि

किसानों के हाईवे पर चक्का जाम में कांग्रेस के शामिल होने के बाद राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में यातायात प्रभावित हो सकता है।