कन्या व तुला समेत ये हैं 14 मई की लकी राशियां, जानें कैसा रहेगा आपके लिए दिन

Chhattisgarh Crimes

ग्रहों की स्थिति से राशिफल का आकंलन किया जाता है। हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होता है। 14 मई को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन नरसिंह जयंती भी है। भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए आधे नर व आधे सिंह का अवतार लिया था। शनिवार के दिन ग्रहों की स्थिति के कारण कई राशि वालों को लाभ होगा व कई राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। जानें 14 मई की कौन-सी हैं लकी राशियां-

मेष- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। वाद-व‍िवाद से बचने का प्रयास करें।

मिथुन- मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी।आय में कमी एवं अनियोजित खर्च अधिक रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क- मन में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कार्यों के प्रति उत्साह बढ़ेगा।बातचीत में सन्तुलित रहें। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें।संयत रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। कला एवं संगीत से सम्बन्धित कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्म संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। म‍ित्रों के सहयोग से लाभ के अवसर म‍िल सकते हैं।

तुला- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पिता का सानिध्य मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक-क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मीठे खान-पान के प्रति समान रहेगा।

धनु- मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी आ सकती है।

मकर- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी पैतृक कारोबार का फ‍िर से संचालन हो सकता है। मानसिक समस्याओं में कमी आएगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के कार्यक्रम बन सकते हैं। तनाव से बचें।

कुंभ- संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें।स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौक्‍री में तरक्‍की हो सकती है।

मीन- मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।