कांग्रेस अधिवेशन का आज आखिरी दिन : राहुल गांधी का संबोधन होगा, खड़गे के भाषण के बाद खत्म होगा अधिवेशन; जनसभा भी होगी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन का रविवार को आखिरी दिन है। तीन दिन इस अधिवेशन को रविवार को सबसे पहले राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद 3 और प्रस्तावों पर चर्चा होगी। दोपहर 2 बजे कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे का भाषण होगा। इसके बाद ये अधिवेशन समाप्त हो जाएगा। फिर 3 बजे जनसभा का भी आयोजन किया गया है।

26 फरवरी को क्या-क्या होगा

  • कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार, शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण जैसे प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
  • सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी महाधिवेशन को संबोधित करेंगे।
  • दो बजे मल्लिकार्जुन खड़गे का अंतिम भाषण होगा।
  • 3 बजे से रायपुर के जोरा मैदान में पब्लिक रैली होगी, जिसे राहुल, मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संबोधित करेंगे। इस जनसभा में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
Exit mobile version