आज होगी मैनपुर नगर मे मां गायत्री की मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा

  • मैनपुर में आज 10 फरवरी से 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का कलश जल यात्रा के साथ होगा भव्य शुभारंभ
  • मैनपुर में नवनिर्मित मंदिर में वेदमाता गायत्री की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते होंगें धार्मिक अनुष्ठान

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में 10 फरवरी से 13 फरवरी तक राष्ट्रीय जागरण 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एंव वेदमाता गायत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। आज 10 फरवरी को इस 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ मंगल जल कलश यात्रा के साथ होगा जहां गायत्री परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाल नगर भ्रमण किया जायेगा एवं देवी देवताओं को इस धार्मिक अनुष्ठान हेतु निमंत्रण भी दिया जायेगा यह कलश यात्रा गायत्री मंदिर मैनपुर से मुख्य बस स्टैण्ड होते हुए दुर्गा मंदिर फिर गायत्री मंदिर हरदीभाँठा रामजानकी मंदिर हरदीभाँठा होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। मंगल जल कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए घर-घर कलश का वितरण किया गया है।

Chhattisgarh Crimes

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के प्रथम दिवस 10 फरवरी दिन शनिवार को दोपहर 01 बजे से मैनपुर नगर में सदगुरू ज्ञान सदग्रंथ, मंगलकलश विशाल शोभायात्रा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शांतिकुंज से पधारे ऋषि पुत्रों द्वारा युगशक्ति गायत्री विषय पर संगीतमय प्रवचन का कार्यक्रम एवं 11 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 06 बजे से 07ः30 बजे तक ध्यान साधना एंव प्रज्ञा योग 08 से दोपहर 01 बजे तक यज्ञ विज्ञान देवपूजन एंव 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ दोपहर 03 बजे से 4ः30 बजे तक जिला स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन शाम 04ः30 बजे से रात्रि 7ः30 बजे तक सगीत प्रवचन नारियों जागो अपनों को पहचानो नारी जागरण सम्मेलन, 12 फरवरी ब्रम्हमुहूर्त सुबह 05 बजे से वेदमाता गायत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ,ध्यान साधना प्रात 08 बजे दोपहर 01 बजे तक 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एंव विभिन्न संस्कार (निःशुल्क) दोपहर 03 बजे से 04ः30 बजे तक युग शक्ति राष्ट्रशक्ति युवा जागरण अभियान युवा सम्मेलन शाम 04ः30 बजे से रात्रि 07 बजे तक राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने सप्त आंदोलन दीप महायज्ञ एंव 13 फरवरी मंगलवार को प्रातः सुबह 06 बजे से 08 बजे तक ध्यान साधना एंव प्रज्ञा योग प्रातः 08 बजे से 01 बजे तक 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एंव विभिन्न संस्कार पूर्णाहूति संकल्प एंव दोपहर 03 बजे से शांतिकुज से पधारे ऋषिपुत्रो की विदाई के साथ विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया हैं। मैनपुर क्षेत्रवासियों व गायत्री परिवार द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर जोरशोर से तैयारी किया जा रहा है। घर घर पहुँचकर निमंत्रण दिया जा रहा है और इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर मैनपुर नगर सहित क्षेत्र के लोगो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है सभी क्षेत्रवासी इस कार्यक्रम को सफल बनाने सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला समन्वयक टीकम राम साहू ने दी है उन्होने बताया कि मंगल जल कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ होगा जिसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है और नगर के चारों तरफ साफ सफाई स्वच्छता अभियान का कार्य चल रहा है और मंगल जल कलश यात्रा एवं इस यज्ञ कार्यक्रम में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं के लिए मां भगवती भोजनालय में निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी किया जा रहा है।