दुर्ग में आज से 9 दिनों का टोटल लॉकडाउन, बेवजह घूमने वालों के खिलाफ दर्ज होगी FIR

Chhattisgarh Crimes

दुर्ग। कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए दुर्ग में आज से टोटल लॉ​कडाउन लागू हो गया है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने 6 से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं आज सुबह से ही लॉकडाउन का असर दिख रहा है। सभी दुकानें बंद हैं।

लॉ​कडाउन के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी है। वहीं बेवजह घूमने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा। बता दें कि दुर्ग में 15 हजार के करीब कोरोना मरीज पहुंच चुके हैं। वहीं 1 महीने में 100 से ज्यादा मौतें हो हुई हैं। वहीं अब प्रशासन ने लॉकडाउन में कोरोना के रोकथाम के उपाए किए हैं। कलेक्टर ने लॉकडाउन में सख्ती के निर्देश दिए हैं।