स्कूल से घर जा रही 9वीं की छात्रा को ट्रैक्टर ने मार दी टक्कर, ऑन द स्पॉट डेथ

Chhattisgarh Crimes

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में एक छात्रा की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि स्कूल से अपनी सहेली के साथ 9वीं क्लास की छात्रा को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे छात्रा की मौत हो गई.

मिली जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय छात्रा की विभा रात्रे की मौके पर मौत हो गई. ग़ुस्साए ग्रामीणों ने घंटों चक्काजाम किया. गुंडरदेही ब्लॉक के रनचिराई थाना क्षेत्र के तिलोदा गांव की पूरी घटना है.

मामले की जानकारी एसडीएम को मिली. इसके बाद SDM आनन फानन में मौके पर पहुंचे. जहां ग्रामीणों को समझा बुझाकर बच्ची की लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा. ट्रैक्टर चालक अभी फरार है.