
पूरन मेश्राम/ मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर रायपुर देवभोग पक्की सड़क मार्ग कचना धुरुवा बाजाघाटी के समीप करीब दो घन्टा पहले देवभोग घुमरगुडा सोसायटी से धान भर कर आ रही ट्रक क्रमांक cg07cl 5855 साइड देने के नाम से पलट गई जिसमें चालक परिचालक बाल बाल बचे। देवभोग से धान भरकर ट्रक कुंडेलभाँठा राजिम मंडी जा रही थी।धान के बोरे सड़क किनारे पडे़ हुए है।जहां ट्रक पलटी हुई है। वहीं पर कई दफा साइड देने के नाम से गाड़ी पलटती है।सड़क चौड़ीकरण के लिए क्षेत्र वासियों के द्वारा कई बार मांग उठाई गई है।लेकिन अभी तक इस दिशा में पहल नजर नहीं आ रही है।