
रायपुर। राजधानी रायपुर में इन दिनों तुंहर सरकार तुंहर द्वार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर की सरकार जनता के घर तक पहुंच रही है और जनता के समस्याओं का समाधान कर रही है। इसके साथ ही निगम की सरकार साइकिल से जनता और विभिन्न समाधान शिविरों में जाकर जनता का कुशल क्षेम पूछ रही है।
इसी कड़ी में नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने आज वेगन रिपेयर शॉप कॉलोनी में लागए गए समाधान शिविर में पहुंचकर आम जनता से मुलाकात की। उन्होंने शिविर स्थल पर बड़े से सहजता से सफाई कर्मचारियों के साथ भोजन किया। उन्होंने सादगी के साथ जमीन पर बैठकर क्षेत्र के सफाई कर्मियों के साथ भोजन ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने उनका हाल चाल जाना।
महापौर एजाज ढेबर के साथ उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, सभापति प्रमोद दुबे व एमआईसी सदस्य मौजूद थे। महापौर ने वेगन रिपेयर शॉप कॉलोनी स्थित साईं बाबा के मंदिर में माथा टेककर राजधानी के लोगों के उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए कामना की।