खेल-खेल में दो बच्चों ने खाया चूहे मारने की दवा, दोनों की हालत गंभीर

 

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खेल-खेल में दो बच्चों ने चूहे मारने की दवाई का सेवन कर लिया। कुछ देर के बाद दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को आनन-फानन में सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया।

जानकारी के अनुसार यह मामला कोनी थाना क्षेत्र के गतौरी का है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेल-खेल के दौरान चूहे मारने की दवाई को खा लिया। इस दौरान घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे।

वहीं जब दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो माता-पिता परेशान हो गए। दोनों को बेहोशी की हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।