भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी

Chhattisgarh Crimes

किशन सिन्हा /छत्तीसगढ़ क्राइम्स

छुरा. छुरा-रसेला मार्ग के ग्राम पंचायत कनसिंघी के आश्रित ग्राम बोईरडीह के नाला के पास कल साम हुए आमने सामने की टक्कर में दो बाइक सवारों में से दो की मौत हो गई। एक की घटनास्थल पर हुईं मौत। तीन घायल अवस्था में सामुदायिक क स्वास्थ्य केन्द्र छुरा लाने पर डॉक्टरों ने एक की मृत घोषित कर दिया। इसमें से एक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। वहीं एक घायल जिसकी नाजुक चोटें आए हैं जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhattisgarh Crimes

बतादें की मृतक कोड़ामाल निवासी आत्माराम राम ध्रुव/बिसरु राम ध्रुव उम्र लगभग 35 वर्ष अपने किसी काम से बाहर गया था। वह बाइक से बोईरडीह नाला के पास पहुंचा था। सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि दोनों की मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दूसरी मोटर साइकिल पर सवार युवक की पहचान मृतक कृष्ण कुमार साहू/राधे श्याम साहु उम्र 23 वर्ष बिजेपाल निवासी के रूप में पहचान की गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनो मोटर साइकिल में दो – दो सवार थे।

Chhattisgarh Crimes

देर से पहुंचा संजीवनी एक्सप्रेस वाहन

घटना स्थल पर तीन घायल हो गए थे जिन्हें तत्काल इलाज़ की आवश्यकता थी जिसके लिए शासकीय एम्बुलेंस 108 को संपर्क किए गया जिसमें उनको 2 घंटो तक इंतज़ार करना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर एक की मौत हो गई। एक्सीडेंट की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। यह घटना सड़क पुल पिलाया बनाने के नाम पर किये जाने वाले लीपापोती का नतीजा है पहले भी इस घटना स्थल पर छुट-पुट घटनाएं हो चुकी है।