अटल सुशासन दिवस पर किसानों को बांटा जाएगा दो साल का बकाया धान बोनस…

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। आखिरकार पांच साल के अंतराल के बाद वह दिन आ ही गया, जब सरकार किसानों को दो साल का बकाया धान का बोनस देने जा रही है. अटल सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के किसानों को बोनस राशि का वितरण किया जाएगा.

अटल सुशासन दिवस के अवसर पर कृषि एवं सहकारिता विभाग के सौजन्य से अभनपुर विकासखंड के ग्राम बेंद्री में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा करेंगे.

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, इंद्रकुमार साहू, मोतीलाल साहू, खुसवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा और रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा शामिल होंगे.

Exit mobile version