ग्रामीण ने घर के आंगन में लगाया गांजे का पौधा, गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के गनियारी में एक ग्रामीण को अपने घर में गांजे का पौधा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पौधे से कुल 1200 ग्राम पत्तियां निकाली गई है जिसकी बाजार में कीमत 4500 रूपए बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गनियारी के वर्मा मोहल्ला निवासी दिलचंद वर्मा ने अपने घर के आंगन में गांजे का पौधा लगाया था। जो बढ़ने पर करीब 11 फीट का हो गया। उसकी मोटाई 4 इंच है। गांजे का पौधा घर के बाहर से ही दिखने लगा था। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद दिलचंद को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।