सामाजिक सियानों के एकजुटता परस्पर मैत्री भाव आया काम
पूरन मेश्राम/मैनपुर। गरियाबंद जिला के विकासखंड मैनपुर के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत कोचेंगा के 14 वार्ड में से 13 वार्डों में पंचों का निर्विरोध निर्वाचन होना कहीं ना कहीं सामाजिक सियानो के अथक प्रयास, एकजुटता, मैत्री भाव और सामाजिक समरसता को दर्शाता है।
वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित महिला कोचेंगा में जानकीबाई/ गोवर्धन,
वार्ड 2 अनुसूचित जनजाति महिला कोचेंगा कमलाबाई /रामलाल
वार्ड क्रमांक 3 अनारक्षित मुक्त कोचेंगा नक कुमार/ दामोदर
वार्ड क्रमांक 4 अनुसूचित जनजाति मुक्त गाजीमुडा़ भगवानी सिंह/ पनकू
वार्ड क्रमांक 5 अनुसूचित जनजाति मुक्त गरीबा परसू राम/ उदेसिंह
वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जनजाति महिला गरीबा सुखवती/ पुनाराम
वार्ड क्रमांक 7 अनुसूचित जनजाति महिला गरीबा रमसूला/ धन सिंह
वार्ड क्रमांक 8 अनुसूचित जनजाति महिला गरीबा मंगलबती/सुंदरलाल
वार्ड क्रमांक 9 अनुसूचित जनजाति महिला मौहानाला मानबाई/ मानसिंह
वार्ड क्रमांक 11 अनुसूचित जनजाति महिला भाँठापानी रजन्तीन/ हीरालाल
वार्ड क्रमांक 12 अनुसूचित जनजाति मुक्त भाँठापानी मंगडू रूप सिंह/
वार्ड क्रमांक 13 अनुसूचित जनजाति मुक्त भाँठापानी राधेश्याम/ मेहत्तर
वार्ड क्रमांक 14 अनुसूचित जनजाति मुक्त बुधराम/गुहाराम
सामाजिक सियानो के एकजुटता और प्रयास वार्ड पंच के लिए अनारक्षित महिला मौहानाला में काम नहीं आया। वार्ड पंच के लिए दो प्रत्याशी मैदान में कूदे सुकली बाई/ महावीर और रतनी बाई/ नथेला। मतदाता के रुझान ही इन दोनों का भविष्य तय करेगा।
ज्ञात हो,कि ग्राम पंचायत कोचेंगा विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के अंतिम छोर पर बसा हुआ अति संवेदनशील इलाका होने के साथ ही उड़ीसा सीमा से लगा हुआ है। कोचेंगा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम गरीबा, मौहानाला,भाँठापानी, गाजीमुडा, समाहित है।जहां की जनसंख्या लगभग 2900 के आसपास और मतदाता 1300 है।
पिछले पंचवर्षीय चुनाव के भाँति ही इस बार भी ग्राम पंचायत क्षेत्र के वरिष्ठ मुखियाओं के द्वारा सरपंच चुनाव को लेकर भी निर्विरोध कराने की मंशा थी लेकिन इस समय भी भारी मान मनौव्वल के बाद अंततः चुनावी समर भूमि मे सरपंच पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में उतर ही गए। दीनाचंद मरकाम / लोधी राम मरकाम ग्राम कोंचेंगा और दुर्जन मरकाम /मेहत्तर सिंह मरकाम ग्राम गरीबा हाल ही मे जिनका फेक न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप में धड़ल्ले से वायरल होने लगा कि कोचेंगा ग्राम पंचायत में निर्विरोध सरपंच बनाया गया है। लेकिन वह न्यूज अफवाह के साथ ही कोरा झूठ है इस बार भी सरपंच पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान मे है। जिनका प्रचार प्रसार पंचायत स्तर पर जोरों से चल रही है।
ग्राम पंचायत कोचेंगा में अब तक हुए सरपंचों की जानकारी
2000-2005—— जिस समय भूतबेड़ा ग्राम पंचायत कोचेंगा में समाहित था,,, दीनाचंद मरकाम
2005 से 2010 दुर्जन मरकाम
2010 से 2015 सुलोबाई मरकाम पति धनसिंह मरकाम दीनाचंद मरकाम के भाभी
2015 से 2020 दीनाचंद मरकाम/लोधी राम मरकाम
2020 से 2025 कृष्णाबाई मरकाम/ दीनाचंद मरकाम
दुर्जन मरकाम व्यवसायिक के साथ ही सहज सरल व्यवहार और मृदुभाषी होने के साथ ही पंचायत क्षेत्र के लोगों के चहेता भी है और दीनाचंद मरकाम सामाजिक राजनैतिक एवं क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से काम करते हुए आज तक चार बार के सरपंच चुनाव में मुख्य चेहरा बना हुआ है।
अब देखना यह होगा इस समय के पंचायत चुनाव समर में सरपंच पद के लिए पंचायत क्षेत्र के मतदाता किसे अपना सरपंच बनाती है।