मौसम ने ली करवट, प्रदेश में छाए बादल

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने की संभावना बन रही है। रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आज बादल छाए हुए हैं। जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। मौसम की स्थिति को लेकर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मौसम शुष्क रहेगा। बादल छाए हुए हैं। कल तापमान में वृद््िध होगी। मध्य लेवल पर दक्षिण से हवाएं आ रही हैं। जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि की संभावना है। पहले स्थिति अलग थी अब अलग हो गई है।

प्रदेश में सबसे कम तापमान पेंड्रा रोड में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे अधिकतम तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री है। रायपुर शहर का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रहने की संभावना है।