
सेहत के लिहाज से फलों का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, बहुत से लोग इस काम को करने से बचते हैं। वो कभी-कभी तो फल खा लेते हैं लेकिन रोज फल नहीं खाते। दरअसल, हमारे शरीर में दो तरह के न्यूट्रीएंट्स होते हैं। पहला जो शरीर में लंबे समय तक रहते हैं और दूसरा पानी के साथ बाहर निकल जाते हैं। जो पानी के साथ रोज बाहर हो जाते हैं ऐसे न्यूट्रिएंट्स की शरीर में कमी होने लगती है और रोजाना 1 फल को खाना इस कमी को दूर कर सकता है।
रोज 1 फल क्यों खाना चाहिए-benefits of eating a fruit everyday in hindi
1. फाइबर से भरपूर होते हैं फल
रोज 1 फल खाना, सेहत के लिए सबसे जरूरी चीजों में से 1 देता है और वो है फाइबर। दरअसल, फलों से निकलने वाला फाइबर पाचन क्रिया को तेज करने के साथ पेट के काम काज को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये कब्ज और बवासीर जैसी बीमारियों से बचाता है।
2. वेट लॉस में मददगार
वेट लॉस के लिए रोजाना 1 फल खाना फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, किसी भी फल को खाने से इससे निकलने वाले फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर में जमा जिद्दी फैट और ट्राइग्लिसराइड्स को जमा होने से रोकते हैं। इससे तेजी से वजन नहीं बढ़ता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
3. शरीर को मिलते हैं कई जरूरी विटामिन
विटामिन सी जैसे न्यूट्रिएंट्स रोजाना पानी के साथ शरीर से बाहर निकल सकते हैं। साथ ही कैल्शियम का तो क्षरण हो जाता है। ऐसे में रोजाना कम से कम 1 फल खाना शरीर में विटामिन की कमी होने से रोकता है और शरीर में मल्टी न्यूट्रीएंट्स की मात्रा बढ़ाता है।
4. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल आपके शरीर के लिए अलद-अलग तरीके से काम करते हैं। ये फल पहले तो आपके शरीर के तमाम अंगों को डिटॉक्सीफाई करते हैं और इनके मल्टीन्यूट्रिएंट्स इन अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जैसे फेफड़ा, लिवर, किडनी और आंत।
5. स्किन और बालों के लिए हेल्दी
फलों में कई प्रकार के फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं। ये दोनों ही चीजें ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, कोलेजन बूस्ट करते हैं और स्किन को साफ रखते हैं। इसके अलावा ये दोनों ही चीजें बालों और स्किन की चमक बढ़ाने और इन्हें डैमेज से बचाने में भी मदद करते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको रोजाना 1 फल खाना चाहिए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)