3 साल की मानसिक रूप से कमजोर बच्ची को महिला ने नहर में फेंका, पास में काम कर रहे युवक ने कूदकर बचा ली जान

Chhattisgarh Crimes

मुंगेली। जिले में मानसिक रूप से कमजोर बच्ची को अज्ञात महिला मारने की नीयत से तेज उफनते नहर में फेककर चली गई। इसी बीच एक युवक फरिश्ता बनकर पहुंचा और उस मासूम बच्ची को किसी तरह बचा लिया। पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।

लोरमी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना निकल कर सामने आई है, जिसमें एक अज्ञात महिला के द्वारा करीब 3 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची को नहर मे फेंक दिया गया। उसी दौरान खेत में काम कर रहे एक युवक ने ये सब कुछ देख लिया। जिसके बाद उसने नहर में छलांग लगी और उसे बचा लिया है। बाद में ग्रामीणों की मदद से बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए लोरमी समुदायिक अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

बच्ची का उपचार कर रहे सरकारी अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप कुमार जायसवाल ने बताया कि, बच्ची को अभी ऑक्सीजन मे रखा गया है। अभी उसकी स्थिति सामान्य है। लेकिन ऐसा लगता है कि, बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वहीं लोरमी थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना के द्वारा घटना की जानकारी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को दी गई है। जिसके बाद कमेटी के सदस्य लोरमी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा हैकि, उपचार के बाद बच्ची को सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा। इधर, शिकायत के बाद लोरमी पुलिस आरोपी महिला की खोजबीन कर रही है।