टिकरापारा थाना क्षेत्र में महिला की आत्महत्या की गुत्थी सुलझी, सास, ससुर और ननद गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक महिला के आत्महत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतिका के सास, ससुर, और ननद ही निकले महिला के हत्यारे। ये मामला 3 जनवरी का है जब महिला के पति और उसका बेटा घर के कुछ दैनिक जरूरतों का सामानों लेने बाजार गए थे उस वक़्त महिला घर मे अकेली थी। और उसने गले मे फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी। कमल विहार सेक्टर 4 लॉर्ड्स सिटी के फ्लैट में एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। मामले को टिकरापारा थाना पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच की और मामले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को प्राथिमक दृष्टया में आत्महत्या का शक था। मगर महिला के पास पाए गए सुसाइड नोट से ये साफ हो गया कि महिला की सास, ससुर और ननद उस पर चरित्र संदेह का आरोप लगाते थे। तंज कसते थे। जिससे महिला परेशान हो गई और उसने आत्महत्या कर ली। महिला की आत्महत्या के मुख्य आरोपियों के नाम सास पदमलता साहू, ससुर सदानंद साहू, ननद हेमा प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।