रायपुर। विधान सभा रोड मोवा में स्थित शंकरा ह्युंडाई शोरूम में आज पर्यावरण दिवस मनाया गया | इस अवसर पर पंडरी मोवा पुलिस थाना परिसर मैं पौधारोपण भी किया गया | इसके साथ ही आज के दिन शोरूम और वर्कशॉप मैं आए प्रत्येक ग्राहकों को पौधा उपहार किया गया और शोरूम और वर्कशॉप में आने वाली सभी कारो के लिए मुफ्त पी. यू. सी. (प्रदूषण नियंत्रण) चेक का आयोजन भी किया गया |
शंकरा ह्युंडई के डायरेक्टर गौरव मध्यानी ने बताया की इसका मुख्य उद्देश्य है पर्यावरण की रक्षा करने के लिए उनके कर्मचारी, ग्राहकों, और अन्य लोगों को जागरूक करना है | शंकरा ह्युंडाई में सभी ने मिलकर आज ये शपथ ली है कि वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग नहीं करेंगे और सोलर एनर्जी जैसी इको फ्रेंडली चीजों को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाएंगे |