युवक ने आग लगाकर की खुदकुशी करने की कोशिश, हालत नाजुक

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी में एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर लिया। ये मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत की है। जहां 25 वर्षीय अशोक सेन ने खुदकुशी करने की कोशिश की। जिसे आसपास के लोगों ने बचा लिया। और तत्काल पुलिस को सूचना देकर घायल युवक को अस्पताल भिजवाया।

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि युवक अशोक सेन बिरेझर चौकी का रहने वाला है। और रायपुर में काम करने आया था। घायल युवक राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दन्तेश्वरी मन्दिर के पीछे का रहने वाला था। आज दोपहर 3 से 3.30 बजे के बीच अचानक युवक ने खुद को आग के हवाले कर लिया। जिसे लोगों ने घर मे घुसकर आग को बुझाया। और घायल युवक को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत थोड़ी नाजुक बनी हुई है। युवक ने क्यों खुदकुशी करने का कदम उठाया इस बात का पता पुलिस लगा रही है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।