देश में 24 घंटे में बढ़े 3.92 लाख केस; रिकॉर्ड 3 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप कितना अधिक है इसका अंदाजा लगाना है तो इन ताजा आंकड़ों को देख सकते हैं। शनिवार को दुनिया के टॉप-50 संक्रमित देशों में मिलाकर 3.91 लाख लोग संक्रमित पाए गए, जबकि अकेले भारत में 3 लाख 92 हजार 459 मरीजों की पहचान हुई। मतलब 50 देशों के टोटल केस से भी एक हजार ज्यादा मरीज भारत में मिले।

पिछले 24 घंटे में 2 राहत की खबरें भी आईं। पहली ये कि शु्क्रवार के मुकाबले शनिवार को संक्रमितों की संख्या में 9555 की कमी देखी गई। शुक्रवार को देश में रिकॉर्ड 4 लाख 2 हजार 14 लोग संक्रमित पाए गए थे, जो शनिवार को घटकर 3 लाख 92 हजार 459 पर पहुंच गया। दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई हैं। यहां 3,684 मरीजों ने दम तोड़ दिया। ब्राजील में मरने वालों की संख्या 2,278 रही। तीसरे नंबर पर अमेरिका रहा। यहां शनिवार को 661 लोगों ने जान गंवाई।

पहली बार एक दिन में 3 लाख से ज्यादा रिकवरी

शनिवार का दिन रिकवरी के मामले में काफी अच्छा रहा। पहली बार एक दिन के अंदर 3 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए। इस दौरान रिकवर होने वालों की संख्या 3 लाख 8 हजार 522 रही। अब तक दुनिया के किसी देश में एक साथ इतने मरीज रिकवर नहीं हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार 2.99 लाख लोग ठीक हुए थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.92 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,684
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.08 लाख
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.95 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 1.59 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 2.15 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 33.43 लाख
Exit mobile version