देश में बीते दिन 30029 नए मामले सामने आए, 420 लोगों की मौत

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। पिछले छह दिन से लगातार 40 हजार से ज्यादा केस दर्ज होने के बाद सोमवार को कोरोना मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में 30,029 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 39,020 लोगों ने इस बीमारी को मात दी, जबकि 420 लोगों की जान गई।

केरल में बीते दिन 13984 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। छह दिन बाद केरल में 20 हजार के कम मामले दर्ज किए गए हैं, इसका असर देश के कोरोना आंकड़ों पर पड़ा है। यहां सोमवार को कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 30,029
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,020
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 420
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.17 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.08 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.25 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.98 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।