बिहार के 8 में से 4 पोल में तेजस्वी सरकार के आसार, 4 में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

Chhattisgarh Crimes

पटना। बिहार में तीसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। अभी तक 7 चैनलों के आंकड़े सामने आए हैं। इनमें से 3 में तेजस्वी सरकार बनने के संकेत हैं जबकि बाकी 4 में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि, एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का अंतर बहुत कम रहेगा।

1. रिपब्लिक-जन की बातः महागठबंधन को बढ़त के आसार

NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

2. टुडेज चाणक्यः महागठबंधन की एकतरफा जीत का अनुमान

NDA को 55, महागठबंधन को 180 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।

3. ETG बिहारः महागठबंधन को बढ़त

NDA को 114, महागठबंधन को 120 और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं।

4. एक्सिस माय इंडिया-आज तकः महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान

NDA को 69 से 91, महागठबंधन को 139 से 161, लोजपा को 3 से 5 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

5. C वोटर-एबीपीः त्रिशंकु विधानसभा के आसार

NDA को 104 से 128, महागठबंधन को 108 से 131 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं। लोजपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान।

6. न्यूज X-DV रिसर्चः महागठबंधन और एनडीए में टक्कर

NDA को 110 से 117, महागठबंधन को 108 से 123, लोजपा को 4 से 10 और अन्य को 8 से 23 सीटें मिलने का अनुमान।

7. C वोटर-टाइम्स नाउः त्रिशंकु विधानसभा के आसार

NDA को 116, महागठबंधन को 120, लोजपा को 1 और अन्य के पास 6 सीटें जा सकती हैं।

8. टीवी-9 भारतवर्षः NDA-महागठबंधन में कड़ी टक्कर

NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री के लिए कौन पसंद
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडियाः 
सीएम के लिए तेजस्वी यादव 44% लोगों की पसंद है। 33% लोगों ने नीतीश कुमार को अपनी पसंद बताया है। वहीं, चिराग पासवान के नाम पर सिर्फ 7% लोगों ने ही अपनी सहमति जताई है।

2015 में क्या रहे थे नतीजे?
2015 के चुनाव में सबसे ज्यादा 25% वोट शेयर भाजपा का था, लेकिन सीटें 53 ही जीत सकी थी। 2010 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर 8% तक बढ़ा था, लेकिन सीटें घट गई थीं। 2010 में भाजपा ने 16.5% वोट शेयर के साथ 91 सीटें जीती थीं।

महागठबंधन के साथ लड़े नीतीश की जदयू 17.3% वोट शेयर के साथ 71 सीटें ही जीत सकी थी। वहीं, 18.8% वोट हासिल करने वाली राजद को 81 सीटें मिली थीं। फिलहाल, बिहार विधानसभा में एनडीए के पास 130 सीटें हैं। बहुमत से 8 ज्यादा। सबसे ज्यादा 69 सीटें जदयू के पास और भाजपा के पास 54 सीटें हैं।