रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के कुल 501 मरीजों की पुष्टि की गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 66 केस रायपुर जिले से सामने आए है। वहीं राज्य में आज कुल 533 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राज्य में आज 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,332 है। कल प्रदेश में 11,539 टेस्ट हुए है। राज्य में कल 2 अगस्त को कोरोना के कुल 595 मरीजों की पुष्टि की गई थी। राज्य में कल सर्वाधिक 135 केस रायपुर जिले से सामने आए थे।
सबसे ज्यादा 66 मरीज राजधानी रायपुर से मिले हैं वहीँ दुर्ग और राजनांदगांव जिले से 43 मरीजों की पुष्टि हुई है। आज जांजगीर-चांपा जिले के एक मरीज की मौत भी हुई है।