रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के रिकवरी रेट में तेजी से इजाफा हो रहा है। आए दिन यहां मरीजों की संख्या कम होते नजर आ रही है। वहीं मौतों के आंकड़ा में गिरावट हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को बताया है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 607 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है और 886 स्वस्थ्य होकर घर लौटे है। वहीं आज 10 मरीजों की मौत हुई है।
बता दे कि प्रदेश में अब तक 292091 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और 281136 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है। वहीं अब तक 3537 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हजार 418 हो गई है।