नवविवाहिता ने की खुदकुशी…ससुराल वालों ने दामाद पर लगाया ये गंभीर आरोप

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी में बीते दिनों एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली. जिसकी इलाज के दौरान कल रात 11.20 को मौत हो गयी। नवविवाहिता के परिजनों ने अब ये आरोप लगाया है कि मृतका के ससुराल पक्ष ने उसने आत्महत्या नही की, उसे मारा गया है। मृतका एक घरेलू महिला थी। जिसको ससुराल पक्ष वालो ने काफी आजादी नही दी थी। परिजनों ने बताया कि युवती को कई बार उसके पति निमेश त्रिपाठी द्वारा दहेज प्रताड़ना कर, उसके लिए मारपीट करता था। जिसके चलते मृतका शालिनी त्रिपाठी ने 7 नवंबर को आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ये भी आरोप लगाया है कि उसके पति का शादी के पहले से एक अवैध संबंध भी था. जिसे लेकर मृतका का पति निमेश त्रिपाठी बार बार युवती को तंग करता था जबकि संबंध तो युवक का किसी लड़की एक साथ था। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।