राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के 3 विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने में शिकायत की है. साथ ही भाजपा नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है. विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर ने मामले को लेकर शिकायत की है. नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है.