हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, युवक की मौके पर ही मौत

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। युवक ने अनंत साईं हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा कि यह युवक ओडिशा से इलाज करवाने आया था। घटना राजेंद्र नगर थाना इलाके की है।

वीडियो में दिख रहा है कि युवक अस्पताल की खिड़की से बाहर की ओर निकला और कुछ देर बाद उसने कूद कर जान दे दी। मृतक का नाम बहादुर बारिया है जिसकी की उम्र 43 साल की थी और वह बरगढ़ का रहने वाला था।

जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। - Dainik Bhaskar