लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और सीएम साय ने सर्व सुविधा युक्त अग्रोहाधाम का किया लोकार्पण

Chhattisgarh Crimes

रायपुर. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज महाराज चक्रधर की नगरी रायगढ़ में अग्रोहाधाम का लोकार्पण किया गया. अग्रवाल समाज द्वारा 6.40 एकड़ क्षेत्र में निर्मित यह भवन सभी समाजों के सामाजिक कार्यों के लिए उपलब्ध रहेगा.

मध्य भारत के सबसे विशाल और सर्व सुविधा युक्त इस सामाजिक भवन का संचालन अग्रोहाधाम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा. इस अवसर पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, ओपी चौधरी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व सांसद नवीन जिंदल, विधायक राजेश अग्रवाल, विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.