सड़क किनारों में बने के गड़े बन रहे आय दिन दुर्घटना का कारण

किशन सिन्हा/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स
छुरा/ छुरा से फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर दुल्ला मंडी से धान लेकर फिंगेश्वर की ओर जा रहे ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में कोसुमबुडा चैक पोस्ट के पास सड़क किनारे फुटपाथ और सड़क के बीच लगभग 6 से 8 इंच तक हुए गढ़े में मोडर साइल को पार कराने कि कोशिश में पहिया रोड़ में चड़ने के बजाय फंस गया जिससे सन्तुलन बिगड़ने से मोटर साइकिल में पिछे बैठी महिला नीचे गिरकर गई जिसे पिछे चल रहे ट्रेक के अगले पहिए से दब कर मौके पर ही लग भग 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला सातोबाई की मौके पर ही मौत हो गई हैं।

बता दें कि बिते दिनों भी संड़क के दोनों किनारो पर बने गढ़ो के चलते असंतुलित होकर धान से भरा ट्रक पलट गया था अगर देखा जाए तो पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाए क्षेत्र के जादा तर सड़कों का हाल इस तरह खस्ता है जो आये दिन जान माल के नुकसान का कारण बन रहा है मगर शासन प्रशासन इस पर मौन है।