भिलाई में हादसा: NSPCL में अमोनिया गैस रिसाव से चपेट में आए चार कर्मचारी, तीन की हालत गंभीर, ICU में भर्ती

Chhattisgarh Crimes

भिलाई। छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एनएसपीसीएल में अमोनिया गैस रिसाव से चार कर्मी प्रभावित हो गए हैं। शुक्रवार को प्रातः 10 बजे अचानक अमोनिया गैस रिसाव होने लगा। इसी दौरान वहां काम करने वाले कर्मचारी सांस की तकलीफ से घबराहट महसूस करने लगे। इसके बाद गैस रिसाव की चपेट में चार कर्मचारी आ गए, जिनकी स्थिति काफी नाजुक हो गई। इनमें से तीन कर्मियों का आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पीड़ित कर्मियों में एस कुमार को ए-1 वार्ड में भर्ती किया गया है। जबकि अन्य 3 कर्मी मनिंदर सिंह, दीपक चौधरी एवं डी शंकर राव की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। इन तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।