
किशन सिन्हा/ छत्तीसगढ़ क्राइम्स
छुरा. प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सुभाष क्रिकेट क्लब सारागांव के तत्वाधान में 15 दिवसीय ग्रामीण स्तरीय शीतकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस प्रतियोगिता में गरियाबंद जिले की कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया,जिसका फाइनल और निर्णायक मुकाबला रविवार को NCC क्रिकेट क्लब खड़मा और सुपर 30 खोपलीपाठ कर्मचारी 11 के बीच खेला गया। पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी सुपर 30 खोपलीपाठ के गेंदबाजों ने खराब शुरुवात करते हुए पहले पावरप्ले में ही 48 रन लुटा दिए परन्तु बीच के ओवरों में पंकज साहू 2 ओवर एक मेडन मात्र 6 रन,जगदीप दीवान 1 ओवर 14 रन और महत्वपूर्ण 2 विकेट तथा ईशू जोशी 3 ओवर में 4 विकेट 13 की घातक गेंदबाजी के बदौलत निर्धारित 10 ओवरों में 99 रनों पर रोकने में कामयाब हुए।

100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर 30 खोपलीपाठ के ओपनिंग जोड़ी अविनाश वर्मा द्वारा खराब शुरुवात होते हुए इन्फॉर्म ओपनर बल्लेबाज जोशी सर द्वारा जबरदस्त बल्लेबाज़ी 29 रन की पारी खेली पर 1 रन लेने के चक्कर मे मिस अंडरस्टैंडिंग के कारण रन आउट में अपना विकेट दे दिया।अभी भी जीत के लिए खोपलीपाठ को 24 गेंदों में 55 रनों की जरूरत थी और 5 विकेट गिर चुके थे परंतु 6वें विकेट के रूप में खोपलीपाठ सुपर 30 की ओर से विनोद यादव ने 15 गेंदों में 5 छक्के और 3 चौको की मदद से ताबड़तोड़ 46 रनों की पारी खेलकर एक बार फिर रोमांच पैदा कर आउट हो गए। सांस रोक देने वाला यह फाइनल मुकाबला 6 गेंद 9 रन और आखरी गेंद तक चला ।
जगदीप दीवान सर की आखरी ओवर में दिमाकी खेल दिखाते हुए एक रन निकालते ही 2 विकटो से ncc क्रिकेट टीम खड़मा को हराकर सुपर 30 खोपलीपाठ कर्मचारी 11 चेम्पियन बना।सम्मान समारोह और पुरुष्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बालमुकुंद मिश्रा जी ग्राम प्रमुख,अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,अध्यक्षता श्री कुंदन निर्मलकर अध्यक्ष ग्रामीण समिति,विशिष्ट अतिथि ,कुंजलाल यदु एलआईसी, गोकुल ध्रुव सरपंच,मोहन देवांगन उप सरपंच, सौरभ चन्द्राकर पूर्व उप सरपंच, हिरामन साहू,सुखित मरकाम,अमरसिंह, जयपाल कंवर,गिरधारी यादव ठेकेदार, ललित कंवर थे। अतिथियों द्वारा विजेता टीम सुपर 30 खोपलीपाठ को 15000 रू व ट्राफी,उप विजेता टीम खड़मा को 10000 रू व ट्राफी,तृतीय स्थान पर सुभाष क्रिकेट टीम सारागांव 5000 रू व ट्राफी तथा चतुर्थ स्थान पर दुल्ला को 4000 रू व ट्राफी प्रदान किया गया। फाइनल मैच में अपने बल्ले का जौहर दिखाने और टीम के जीत के हीरो रहे सुपर 30 के बल्लेबाज विनोद यादव को मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सुपर 30 के ऑलराउंडर खिलाड़ी ईशू जोशी जी को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।बेस्ट बॉलर और फील्डर खड़मा से चेतन साहू और बेस्ट आलराउंडर सुपर 30 खोपलीपाठ से उमेश कुमार यादव को प्रदान किया गया ,बेस्ट अंपायर मेघराज वर्मा,दुवासु राम कंवर,रविशंकर कंवर,बेस्ट दर्शक तुलाराम ध्रुव सारागांव और लखन राम ध्रुव दुल्ला को प्रदान किया गया।पूरे प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुभाष टीम सारागांव के अध्यक्ष मोहित कंवर ,टीम के कप्तान जागेश्वर निषाद,कोच चम्मन लाल यदु और सभी सदस्यों का रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन खिलावन ध्रुव शिक्षक द्वारा किया गया।