सामाजिक भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन के लिये सेन समाज के पदाधिकारियों ने विधायक जनक ध्रुव को सौंपा ज्ञापन

सामाजिक भवन के लिये जगह उपलब्ध नही होने के कारण होने वाले समस्याओं से कराया अवगत

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर – गुरूवार को सेन समाज परिक्षेत्र मैनपुर अध्यक्ष गौतम सेन के नेतृत्व में सेन समाज के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव से उनके निवास नाहनबिरी में सौजन्य मुलाकात करते हुए सामाजिक भवन निर्माण हेतु भूमि आबंटन कराने ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने विधायक जनक ध्रुव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मैनपुर क्षेत्र के अंतर्गत सेन समाज का एक भी जगह सामाजिक भवन नहीं होने के कारण सामाजिक कार्यक्रम एवं गतिविधियां प्रभावित होती है। समाज भवन निर्माण हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है किंतु स्थान अभाव के कारण हमारा प्रयास पूर्ण होता नजर नहीं आ रहा है।

विगत 3 वर्षों से सामाजिक भवन के निर्माण के संबंध में शासन से भूमि की मांग करते जन चौपाल के माध्यम से कलेक्टर गरियाबंद, तहसीलदार एवं सरपंच तक को 10 डिसमिल भूमि की मांग कर चुके है किंतु अब तक इस दिशा में शासन प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया है।आश्वासन के बाद भी एक तरह से हम समाज वालों के इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिससे हम किसी प्रकार के सामाजिक प्रयोजन नही कर पा रहे है। सेन समाज के सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन कराये जाने की नितांत आवश्यकता है। सेन समाज के पदाधिकारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए विधायक जनक ध्रुव ने स्थानीय प्रशासन व आला अफसरो से इस संबंध मे त्वरित चर्चा कर यथोचित प्रयास करने की बात कही है।

इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में सेन समाज परिक्षेत्र मैनपुर अध्यक्ष गौतम सेन, सचिव तरुण सेन,उपाध्यक्ष महेंद्र सेन, कोषाध्यक्ष तेज सेन, महिला प्रकोष्ठ जिला गरियाबंद अध्यक्ष सरोज सेन, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सेन ,वरिष्ठ सदस्य मदन सेन , सोतन सेन , उत्तम सेन ,रमेश सेन ,हरी सेन ,श्यामलाल सेन, राधेश्याम सेन, महेंद्र सेन, इंदु सेन,पन्नासेन ,राजू सेन संतोष सेन, अशोक सेन,ओमप्रकाश सेन ,मीना सेन कुंती सेन, लक्ष्मी सेन ,आशा सेन और सभी सदस्य उपस्थित थे।