वनों की सुरक्षा के लिए सीपीटी गड्ढा की खुदाई जोरों पर

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। वन परिक्षेत्र मैनपुर के अंतर्गत देहारगुड़ा जंगल में टेंच गोदी की खुदाई जोरों से चल रहा है।अब वन विभाग वनों की सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है।

ग्रामीणों का भी मानना है वनों की सुरक्षा जरूरी है वन है तो जीवन और हवा पानी है। वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी मैनपुर संजीत मरकाम वनों की संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। गांव वालों ने कहा कि यहां पर कांटा तार लगाया गया था जिसे चोरी करके ले जाते हैं इसलिए अब सीपीटी गड्ढा के माध्यम से वनों की सुरक्षा की जाएगी।

कूप कटाई भी हुआ है इस बार पौधा रोपण का कार्य होगा। जंगल से ही जीवन है। वनांचल में आजीविका के साधन भी है। इसलिए जंगल की सुरक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। ग्रामीण भोजलाल ने बताया कि टेंच गोदी खुदाई इसलिए किया जा रहा है ताकि मवेशी इधर से पार ना हो। रोकथाम नहीं किया जाएगा तो जंगलों को नुकसान करता है। इसलिए वन विभाग के द्वारा सार्थक पहल करके टेंन्च गोदी गढ्ढा खुदाई करवाया जा रहा है।