गायत्री महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद चंदूलाल साहू

पूरन मेश्राम/मैनपुर/ तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में 10 फरवरी से 13 फरवरी तक राष्ट्र जागरण 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एंव वेदमाता गायत्री मूति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया है। इस 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने से सुबह से हजारों की संख्या में क्षेत्रभर से श्रध्दालु उमड रहे हैं सुबह ध्यान साधन एवं प्रज्ञा योग के बाद 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। जिला स्तरीय कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन एवं शांतिकुज हरिद्वार के ऋषि पुत्रों द्वारा प्रवचन, नारी जागरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में क्षेत्र के महिलाए बालिकाए शामिल हुए है।

नारी जागरण सम्मेलन के दौरान महिलाओ को उनके शक्तियों का अहसास कराते हुए युग पुरूषो द्वारा कहा कि महिला सम्मान के बिना समाज का उत्थान नहीं हो सकता। भारतीय संस्कृति में महिलाओं का उच्च स्थान दिया गया है। वेदपुराणों में भी बिना उनकी उपस्थिति के धार्मिक अनुष्ठान अपूर्ण ही माना जाता है, कहा भी गया है कि जहां नारी का सम्मान नही होता वहां देवताओं का वास भी नही होता उन्होने युग परिवर्तन के दौर में महिलाओ को जागृत होकर अपने अधिकारियों के प्रति सजग रहने के साथ साथ सामाजिक परिवारिक जिम्मेदारियों की निर्वाहन करने की बात कही इस दौरान महिला उत्थान एवं महिला जागरूकता को लेकर शिक्षा पर विशेष महत्व दिया गया।

इस दौरान 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि आज मैनपुर में मां गायत्री की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु गायत्री परिवार के कार्यकर्ता बधाई के पात्र है आज विश्व में गायत्री परिवार निस्वार्थ भाव से काम कर रहे है चाहे वह नशा के खिलाफ हो या धर्म की स्थापना हो गायत्री परिवार के आने के बाद गांव गांव समाज समाज में परिवर्तन आया है उन्होने आगे कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को आगे आकर काम करना होगा। युवाओं को सुधारने के लिए हमें आगे आना होगा और नशा मुक्ति अभियान चलाना होगा, ताकि आज के जो युवा नशे में लत हैं, यही युवा हमारा भविष्य का निर्धारण करता है, इसलिए युवाओं को आगे होकर काम करना होगा, तब हमारी युग परिवर्तन सार्थक हो सकता है।
उन्होंने युवाओं से अपील की नशा पान छोड़ने का इस 24 कुंडीय धर्म जागरण अभियान में संगठन प्रमुख गायत्री परिवार रोमन चंद्राकर, जिला समन्वयक जिला गरियाबंद टीकम राम साहू, उप जोन रायपुर युवा प्रकोष्ठ समन्वयक पुरुषोत्तम यादव, केनु राम यादव, दाऊलाल यादव, चरण यादव, टीकमचंद सेन, पत्रिम निषाद, बृजलाल ध्रुव, सवितानंद साहू, जगदीश राजपूत, खगेश्वर साहू, बृजलाल ध्रुव ठेमली, सतरूपा ध्रुव, सरिता सेन, डोमार सिंन्हा, भुनेश्वर सिन्हा, प्यारेलाल कश्यप, गणेशराम पटेल, सुखचंद ध्रुव, बोधन पटेल, मुरली यादव, हेमसिंह, योगेश शर्मा, दुलार सिंन्हा, महेश कश्यप, मनोहर बघेल, तुलसी राठौर, पूजा शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शेख हसन खान, पुलस्त शर्मा, मोहन कुशवाहा, रूपेश साहू, योगेंद्र यादव, नयन सिंह यादव, हेमलाल निर्मलकर, हेमलाल विश्वकर्मा, श्रीमती बबीता निर्मलकर, श्रीमती कुमारी बाई पटेल, श्रीमती कुंती साहू, श्रीमती देवकी तीरधारी, पंडित आशीष पांडेय, नरेश सिन्हा, मोहित द्विवेदी, लखन साहू, कैलाश, हेमेश्वरी, सरस्वती ठाकुर, कुंती साहू, संगीता साहू, लालेश्वरी साहू, राजकुमारी वैष्णव, गिरीश नागे, निशा यादव, अनुसुईया यादव, राजा श्रीवास्तव, सत्यनारायण साहू, पीयूष ग्वाले, कुंती ग्वाले, गोविंद पटेल, उत्तम पटेल, उपेंद्र साहू, पुरुषोत्तम कश्यप, कुमारी पटेल, सुभाष साहू, पद्मनी सांडिल्य, जागेश्वर विश्वकर्मा, फागचंद, नंदकुमार ध्रुव, राधिका पटेल, शिव कुमार साहू सहित गायत्री परिवार एवं क्षेत्रभर के लोग हजारो की संख्या में उपस्थित थे।