पेंड्रा देवी मड़ई में देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने उमड़े सैकडो़ श्रद्धालुओं की भीड़, विधि-विधान से की गई पूजा
पूरन मेश्राम/ मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 14 किलोमीटर दूर राजापड़ाव क्षेत्र के पेंड्रा में आज मंगलवार को देवी मड़ई मेला का आयोजन किया गया इसी के साथ क्षेत्र के प्रथम ऐतिहासिक मड़ई मेला का शुभारंम भी हो गया पंरपरागत देवी विधान से क्षेत्रभर के देवी देवताओं के उपस्थिति में क्षेत्र के सुख समृद्धि मंगल मय कामना को लेकर हर वर्ष मड़ई का आयोजन किया जाता है।
दोपहर दो बजे तक पूरे राजा पड़ाव क्षेत्र से देवी-देवताओं की डाग डोली ध्वज पताका पहुंचने के बाद झांकर ,पुजारी ,बैगा ,सिरहा व ग्राम प्रमुखो द्वारा विशेष पूजा अर्चना के बाद मड़ई बिहाई गई। और देवी देवताओं की शोभायात्रा निकाली गई।
देवी देवताओं की शोभायात्रा के दौरान सैकडो भक्तों ने मत्था टेक सुखमय जीवन की कामना किया गया। ग्राम पेंड्रा में मड़ई मेला के दौरान आज भारी भीड़ उमड़ पड़ी सैकडो की संख्या में लोग पहुंचे।रात को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। देर शाम तक देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते हुए अंतिम विदाई दिया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय नेताम जिला पंचायत उपाध्यक्ष,घनश्याम मरकाम जनपद सभापति, कृष्ण कुमार नेताम सरपंच ग्राम पंचायत अड़गडी,अशोक दुबे, गांड़ाराय मरकाम,पत्रकार शंकर बघेल,तीरथ दंता, रमेश कुमार मरकाम, मंगलुराम सोरी, वसीदराम मरकाम, पंचूमू राम नेताम,बैशाख राम नेताम, तिलकराम मरकाम,अमीरचंद मरकाम, सुखदेव राम नेताम, मोतीराम नेताम, मंगलू राम सोरी सहित क्षेत्र के सैकडो लोग शामिल हुए