- जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम देवी मड़ई में पहुंचकर क्षेत्र के सुख समृद्धि मंगलमय के लिए देवी देवताओं से मांगा आशीर्वाद
- कोकडी़ देवी मड़ई में देवी-देवताओं से आशीर्वाद लेने उमड़े सैकडो़ श्रद्धालुओं की भीड़, विधि-विधान से की गई पूजा

पूरन मेश्राम/मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 28 किलोमीटर दूर राजापड़ाव क्षेत्र के कोकडी़ में आज 22 फरवरी गुरूवार को देवी मड़ई मेला का आयोजन किया गया। ऐतिहासिक मड़ई मेला का शुभारंम पंरपरागत देवी विधान से क्षेत्रभर के देवी देवताओं के उपस्थिति में क्षेत्र के सुख समृद्धि मंगल मय कामना को लेकर हर वर्ष कोकडी मे मड़ई मेला का आयोजन किया जाता है।

दोपहर तक पूरे राजा पड़ाव क्षेत्र से देवी-देवताओं की डाग डोली ध्वज पताका पहुंचने के बाद झांकर ,पुजारी ,बैगा ,सिरहा व ग्राम प्रमुखो द्वारा विशेष पूजा अर्चना के बाद मड़ई बिहाई गई। और देवी देवताओं की शोभायात्रा निकाली गई। देवी देवताओं की शोभायात्रा के दौरान सैकडो भक्तों ने मत्था टेक सुखमय जीवन की कामना किया गया।

ग्राम कोकडी में मड़ई मेला के दौरान विशेष रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम पहुंचकर क्षेत्र भर के सुख समृद्धि मंगलमय के लिए देवी देवताओं से आशीर्वाद लेते हुए दूर दराज से मड़ई में पहुंचे हुए क्षेत्रीय मुखियाओं से गले लगाते हुए एक दूसरे के दुख सुख में सदैव सहभागी बनने की बात कही। वही ग्राम पंचायत कोकड़ी के सरपंच सखाराम मरकाम ने क्षेत्र भर से आए देवी देवताओं से ग्राम पंचायत के विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।
कोकड़ी मड़ई में सैकडो की संख्या में लोग पहुंचे।रात को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। देर शाम तक देवी देवताओं की पूजा अर्चना करते हुए अंतिम विदाई दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय नेताम जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सखाराम मरकाम सरपंच कोकड़ी, सुनील मरकाम सरपंच ग्राम पंचायत गोना, गणेश राम नेताम सरपंच प्रतिनिधि गरहाडीह, दैनिक राम मंडावी पूर्व सरपंच कोकड़ी, रामेश्वर ध्रुव ग्राम पंचायत सचिव कोकडी़,श्यामा मरकाम, सरजू नेताम,रमेश मरकाम, मनाराम मरकाम, मनीराम नेताम, पहलवान मरकाम, गोपाल मरकाम, कारु राम मरकाम, शिकारी राम मरकाम, विश्राम मरकाम,कन्हैया मरकाम, सतनामी मरकाम, राम कुमार नेताम,चंद्रपाल पुजारी, नंदलाल पुजारी, श्री राम मरकाम, बुधराम मंडावी, धन सिंह नेताम,नरेश मंडावी, अशोक नेताम, करण मरकाम, रनसाय मरकाम, जय सिंह मरकाम,हीरा सिंह मंडावी, जोधे राम मरकाम, रामकुमार मरकाम, मनराखन ,मिथिलेश ध्रुव, मनराखन नेताम,झुरु राम मंडिवी, राम सिंह मरकाम, बालाराम पद्माकर, पुनीत राम यादव,बिसाहू सोरी, सुखचंद परदे,गनसू राम मरकाम, दुलार यादव, उमेश नागेश, गिरधारी नागेश सहित क्षेत्र भर के लोग शामिल रहे।