नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली।नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली।

7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दिखे।

मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटल जी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की।

नेताराज्यकहां से जीते?
नरेंद्र मोदीयूपीवाराणसी
राजनाथ सिंहयूपीलखनऊ
अमित शाहगुजरातगांधीनगर
नितिन गडकरीमहाराष्ट्रनागपुर
जेपी नड्डा–राज्यसभा सांसद
शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशविदिशा
निर्मला सीतारमण–राज्यसभा सांसद
एस जयशंकर–राज्यसभा सांसद
मनोहर लाल खट्टरहरियाणाकरनाल
एचडी कुमारस्वामीकर्नाटकमांड्या
पीयूष गोयलमहाराष्ट्रमुंबई उत्तर
धर्मेंद्र प्रधानओडिशासंबलपुर
जीतनराम मांझीबिहारगया
राजीव रंजन (ललन सिंह)बिहारमुंगेर
सर्बानंद सोनोवालअसमडिब्रूगढ़
वीरेंद्र खटीकएमपीटीकमगढ़
राममोहन नायडूआंध्रप्रदेशश्रीकाकुलम
प्रहलाद जोशीकर्नाटकधारवाड़
जुएल उरांवओडिशासुंदरगढ़
गिरिराज सिंहबिहारबेगूसराय
अश्विनी वैष्णव–राज्यसभा सांसद
ज्योतिरादित्य सिंधियाएमपीगुना
भूपेंद्र यादवराजस्थानअलवर
गजेंद्र सिंह शेखावतराजस्थानजोधपुर
अन्नपूर्णा देवी यादवझारखंडकोडरमा
किरेन रिजिजूअरुणाचल प्रदेशअरुणाचल पश्चिम
हरदीप सिंह पुरी–राज्यसभा सांसद
मनसुख मांडवियागुजरातपोरबंदर
जी किशन रेड्डीतेलंगानासिकंदराबाद
चिराग पासवानबिहारहाजीपुर
सीआर पाटिलगुजरातनवसारी
राव इंद्रजीत सिंहहरियाणागुड़गांव
डॉ जितेंद्र सिंहजम्मूउधमपुर
अर्जुन राम मेघवालराजस्थानबीकानेर
प्रतापराव जाधवमहाराष्ट्रबुलढाणा
जयंत चौधरी–राज्यसभा सांसद
जितिन प्रसादयूपीपीलीभीत
श्रीपद नाईकगोवानॉर्थ गोवा
पंकज चौधरीयूपीमहाराजगंज
कृष्णपाल गुर्जरहरियाणाफरीदाबाद
रामदास अठावले–राज्यसभा सांसद
रामनाथ ठाकुर–राज्यसभा सांसद
नित्यानंदरायबिहारउजियारपुर
अनुप्रिया पटेलयूपीमिर्जापुर
वी सोमन्नाकर्नाटकतुमकुर
पी चंद्रशेखर पेम्मासानीआंध्र प्रदेशगुंटूर
एसपी सिंह बघेलयूपीआगरा
शोभा करंदलाजेकर्नाटकबेंगलुरु उत्तर
कीर्तिवर्धन सिंहयूपीगोंडा
बीएल वर्मा–राज्यसभा सांसद
शांतनु ठाकुरपश्चिम बंगालबनगांव
सुरेश गोपीकेरलत्रिशूर
एल मुरुगनतमिलनाडुनिल्गीरिस
अजय टम्टाउत्तराखंडअल्मोड़ा
बंडी संजय कुमारतेलंगानाकरीमनगर
कमलेश पासवानयूपीबांसगांव
भागीरथ चौधरीराजस्थानअजमेर
सतीश चंद्र दुबे–राज्यसभा सांसद
संजय सेठझारखंडरांची
रवनीत सिंह बिट्टूपंजाबलुधियाना में हार के बावजूद मंत्री बने
दुर्गादास उइकेएमपीबैतूल
रक्षा खडसेमहाराष्ट्ररावेर
सुकांता मजूमदारपश्चिम बंगालबालुरघाट
सावित्री ठाकुरएमपीधार