ये सिलसिला बारिश मे होता रहेगा,एंबुलेंस को आने-जाने में परेशानी होने पर गंभीर मरीज बेमौत मरेगा, लेकिन नाला मे सरकार पुलिया कब बनायेगा, पूछता है राजापडा़व क्षेत्र वासी

पूरन मेश्राम/मैनपुर। प्रजातांत्रिक देश में ग्रामीणों को सिर्फ और सिर्फ वोट देने का ही अधिकार तक सीमित कर जीवन भर बेमौत करने के लिए छोड़ दिया जाए ये कैसी देश की व्यवस्था जो विधायक सांसद मंत्री मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री तक अपने दम पर बनाने वाले लोग घुट घुट कर जीवन जीने को मजबूर होता रहे।

छत्तीसगढ़ राज्य के जिला गरियाबंद विकासखंड मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र वासियों को उनके बुनियादी अधिकार से वंचित किया जाना कहां तक न्याय संगत है।इसके लिए न्यायपालिका को भी संज्ञान लेने की जरूरत है। कोई भी राजनीतिक पार्टी चुनाव जीतने के पहले शोषित,पीड़ित,वंचित समुदाय को बहुत सारे लोक लुभावन वादे करके चुनाव तो जीत जाते हैं।फिर मूलभूत बुनियादी मांगों को नजरअंदाज कर दिया जाता है।वर्षो से क्षेत्रवासी मांग कर रहे हैं बरसात के दिनों में छोटे-छोटे नदी नालों में अधिक पानी के बहाव होने के कारण आने जाने में ग्रामीणों को परेशानी होती है, इसमे पुल पुलिया निर्माण किये जाने वर्षों से क्षेत्रवासी शासन प्रशासन को अवगत कराते हुए आ रहे हैं लेकिन आज तक नहीं हो सका जिसका खामियाजा फिर एक गरीब मजदूर को उठाना पड़ा उसके बाइक पानी के तेज बहाव होने के कारण जरहीडीह के नाला में बह गया।