
पूरन मेश्राम/मैनपुर। भारत बंद को समर्थन देने के लिए सैकड़ो की संख्या में राजापड़ाव क्षेत्र के युवाओं के द्वारा नदी नाला को पार करके मैनपुर पहुंच रहे हैं।
युवाओं का कहना है जीवन भर अपने लिए तो जीते हैं आज एक दिन समाज के वास्ते भारत बंद को समर्थन देना है। कुछ ही पल में शोभा से युवाओं का जत्था जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम एवं ग्राम पंचायत प्रमुखों के नेतृत्व में शोभा मैनपुर के लिए रवाना होगी।
