बस्तर के डीईओ को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड, लगे थे गलत नियुक्ति सहित कई गंभीर आरोप

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। बस्तर के डीईओ राजेन्द्र कुमार झा पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने बस्तर के डीईओ राजेन्द्र कुमार झा को तत्काल प्रभार से सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले ऊएड राजेन्द्र कुमार झा पर कई आरोप लगे थे। उन पर 2014 से 2018 के बीच अवैध तरीके से नियुक्ति करने और अनुकंपा नियुक्ति देने के गंभीर आरोप लगे थे। जिसके बाद आज राज्य सरकार ने उनको सस्पेंड कर दिया है। इस सम्बन्ध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि राजेंद्र कुमार झा तत्कालीन व प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर, जिला जगदलपुर के छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9-1-क के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है। तथा इनका मुख्यालय लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर नियत किया जाता है।

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अपने आदेश में राज्य सरकार ने उल्लेख किया है कि जिला शिक्षा अथिकारी के पद पर रहते राजेंद्र झा ने आकाश सिंह, कुमारी हिमिका राव, मोहित कुमार ध्रुव को अपात्र हुए भी नियम विरूद्ध अनुकंपा नियुक्ति दे दी थी। वहीं बिना विज्ञापन जारी किये ही 70 भृत्यों की भी नियुक्ति कर दी। और ना सिर्फ नियुक्ति बल्कि उन्हें भुगतान भी करा दिया गया।